सिंहस्थ कुंभ में दूसरी पेशवाई निकली

13001184_1527573967551721_5541177627527434585_nउज्जैन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 22 अप्रैल से शुरू होने वाले सिंहस्थ कुंभ से पहले मेला परिक्षेत्र में साधु-संतों के समूहों के प्रवेश का सिलसिला जारी है। रविवार को आवाहन अखाड़ा की पेशवाई निकली। इस अखाड़े के साधुओं ने कुंभ क्षेत्र में प्रवेश किया।

मान्यता के अनुसार, सिंहस्थ में सबसे पहले साधु-संतों के अखाड़ों का प्रवेश होता है, खास अखाड़ों के साधु-संतों के विधिवत प्रवेश को ही पेशवाई कहा जाता है। इसी क्रम में रविवार को श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा की पेशवाई निकली। इस अखाड़े को ‘सरकार अखाड़ा’ भी कहा जाता है।

आवाहन अखाड़ा की पेशवाई नीलगंगा से शुरू होकर तीनबत्ती, टावर चौक, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, कंठाल, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, ढाबारोड व दानीगेट होते हुए सदावल मार्ग के रास्ते छावनी पहुंची।

इस पेशवाई में नागा एवं संन्यासी तथा हजारों भक्त भक्ति के रंग में रंगे हुए थे। पेशवाई में कई रथ, दो हाथी, सात घोड़े, तीन ऊंट शामिल थे। बैंड-बाजों के साथ मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं। सिंहस्थ कुंभ में पांच अप्रैल को पहली पेशवाई जूना अखाड़े की निकली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493