अनंत अंबानी की इच्छाशक्ति का सम्मान करता हूं : सलमान

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी शरण में लेकर बहुतों का बढ़ा वजन कमा कर चुके सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि वह महज 18 महीनों में वजन घटाने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की बहुत ‘इज्जत’ करते हैं।

इस वक्त आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की तैयारियों में व्यस्त सलमान ने ट्विटर पर लिखा, “अनंत अंबानी को देखकर बहुत खुश हूं। उनकी बहुत इज्जत करता हूं और उनके लिए बेहद खुश हूं। 18 महीनों में 108 किलोग्राम वजन घटाने के लिए बहुत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है।”

सलमान ने अनंत (21) के साथ एक सेल्फी भी शेयर की। इसमें सलमान काली कमीज जबकि अनंत ब्लैक एंड व्हाइट पोलो नेक वाली टी-शर्ट में नजर आए।

यही नहीं पूर्व में दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भी वजन घटाने को लेकर अनंत के ‘अनुशासन व दृढ़ निश्चय’ की सराहना की थी।

एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि अनंत ने हर माह औसतन छह किलोग्राम वजन घटाया और वह भी प्राकृतिक तरीके से।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493