बुजुंबुरा, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बुरुं डी की राजधानी बुजुंबुरा में शनिवार शाम एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 18 यात्रियों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इजार जिले के प्रशासक गिल्बर्ट नियोन्कुरु के हवाले से बताया, “बुरुं डी की सरकारी परिवहन कंपनी की बस स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कहना मुश्किल है कि आधी रात तक बस में कितने यात्री थे, लेकिन 18 की मौत हो गई है और 55 घायल हैं जो अस्पतालों में भर्ती हैं।”
उनके मुताबिक, यह बस दुर्घटना बुजुंबुरा को बुगारामा से जोड़ने वाली सड़क पर हुई।
dharmpath.com dharmpath