अमिताभ ने इमरान हाशमी को बताया ‘बहादुर पिता’

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इमरान हाशमी को एक बहादुर पिता करार देते हुए उनकी सराहना की।

इमरान के बेटे अयान को कैंसर था, जिसका पता चार साल की उम्र में वर्ष 2014 में चला। बीमारी पहले चरण में थी।

अमिताभ ने एक ट्वीट में लिखा, “इतना बहादुर पिता बनने के लिए शुक्रिया और अयान के लिए कहना चाहूंगा कि वह काफी मजबूत है और उसकी इच्छाशक्ति अपराजेय है।”

हाल ही में इमरान ने अमिताभ को एक असली सुपर हीरो बताया था, जिसकी प्रतिक्रिया में अभिनेता ने यह संदेश दिया है।

अमिताभ के संदेश की प्रतिक्रिया देते हुए इमरान ने ट्वीट किया, “इस संदेश के लिए धन्यवाद अमिताभ बच्चन। अयान, बैटमैन बनना चाहता है और बैटमैन आप जैसा बनना चाहता है। आप असली सुपर हीरो हैं।”

इमरान ने अपने बेटे के कैंसर के इलाज के दौरान बिताए वक्त पर एक किताब भी लिखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493