गोल्फ : मास्टर्स टूर्नामेंट में 42वें स्थान पर रहे लाहिड़ी

अगस्ता (जॉर्जिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी गोल्फ खिलाड़ी अर्निबन लाहिड़ी ने मास्टर्स ओपन के अंतिम दिन तीन ओवर 75 का स्कोर कर 42वां स्थान हासिल किया। वहीं, डैनी विलेट ने पांच अंडर 67 का स्कोर कर मास्टर्स ओपन का खिताब अपने नाम किया।

पहले तीन दिनों में 76, 73 और 75 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी को अंतिम दिन तीसरे होल में बड़ा झटका लगा। उन्होंने यह होल सात शॉट में पार किया। उन्होंने चौथे और सातवें होल में बोगी लगाकर अपना नुकसान किया। उन्होंने हालांकि आठवें और 10वें होल में बर्डी लगाकर इसकी भरपाई करने की कोशिश की।

लाहिड़ी को तीसरे दिन अपने शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। जिसके कारण उनका चार दिनों का कुल स्कोर 11 ओवर 299 रहा और वह 42वां स्थान हासिल कर पाए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पहले स्थान की जंग में पिछली बार के विजेता जॉर्डन स्पीथ इस बार खिताब हासिल करने में असफल रहे। वह पहले तीन दिन मिली बढ़त का फायदा नहीं उठा पाए और साल का बड़ा खिताब विलेट से हार गए।

विलेट कुल 283 के कुल स्कोर के साथ खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे। स्पीथ 286 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

विलेट ने खिताब जीतने के बाद कहा, “यह मेरे लिए काफी अच्छा दिन रहा।”

स्पीथ ने कहा, “आपको हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ खेलना होता है। मैं आज उस तरह से नहीं खेल पाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493