केरल में पुत्तिंगल देवी मंदिर सोमवार को बंद रहा

कोल्लम (केरल), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के तटीय शहर परावूर का पुत्तिंगल देवी मंदिर भयावह आग हादसे के एक दिन बाद यानी सोमवार को बंद रहा।

मंदिर के पास रहने वाले लोगों ने कहा कि मंदिर में सोमवार को नियमित पूजा व अन्य संबंधित गतिविधियां नहीं हुईं। मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट का कोई भी जवाबदेह अधिकारी मौजूद नहीं था।

रविवार तड़के आतिशबाजी के दौरान लगी आग में मंदिर की इमारत ज्यादा प्रभावित नहीं हुई, लेकिन पास की एक इमारत जिसमें बड़ी संख्या में उच्च क्षमता वाले पटाखे रखे थे, पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मंदिर के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया है।

सोमवार सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय व आसपास के लोग घटनास्थल का मंजर अपनी आंखों से देखने के लिए पुत्तिंगल देवी मंदिर के अहाते में एकत्रित हुए। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493