बंगाल में 31 सीटों के लिए मतदान समाप्त

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और बर्दवान के 31 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मतदान समाप्त हो गया। इन इलाकों में तीन बजे तक 71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अपराह्न् तीन बजे तक 71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें पश्चिम मिदनापुर में 76, बांकुरा में 70.80 एवं बर्दवान में 68 फीसदी मतदान हुआ था।

इन 31 विधानसभा क्षेत्रों में पश्चिम मिदनापुर में 13 और बांकुरा एवं बर्दवान में नौ-नौ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

मतदान के लिए निर्धारित समय समाप्त हो जाने के बाद भी कतारों में बड़ी संख्या में लोग मत डालने के लिए मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493