उप्र : चाय बनाते समय उड़ी चिंगारी से 3 दर्जन घर स्वाहा

अफरा-तफरी के बीच पहुंची आठ दमकल व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गांव की तीन दर्जन झोपड़ियां पूरी तरह से आग की चपेट में आ स्वाहा हो चुकी थीं और लोगों का सारा सामान भी खाक हो गया।

कटरी से सटे कल्लूपुरवा में अचानक एक झोपड़ी में आग लगी गई। देखते ही देखते आग पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण आनन-फानन बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए।

इस बीच पार्षद राज किशोर यादव को गांव में आग की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस व दमकल को आग की सूचना दी और मौके पर बचाव के लिए दर्जनों सहयोगियों के साथ पहुंचे।

आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद में जुट गए। आग की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां व एक दर्जन फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से दमकल कर्मियों ने काबू पाया, लेकिन तब तक आग से पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो चुका था।

पार्षद के मुताबिक, आग से करीब तीन दर्जन झोपड़ियां जलकर स्वाहा हो चुकी हैं। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग गांव की ही एक महिला द्वारा चाय बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी से लगने की बात सामने आ रही है।

गांव में दर्जनों झोपड़ियों के जलने की सूचना पर एडीएम (सिटी) अविनाश सिंह सहित प्रशासनिक अफसरों की टीम गांव पहुंची और हालात का जायजा लिया।

एडीएम ने बताया कि आग से पूरा गांव स्वाहा हो गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493