लखनऊ : महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदी, मौत

सूत्रों का कहना है कि इलाज के दौरान महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की गई। इस कारण उसने अपने बचाव में छलांग लगा दी। लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी मड़ियांव संतोष कुमार सिंह ने बताया महिला को तीन दिन पहले इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मामले की जांच की जा रही है।

थाना क्षेत्र के दुगावर गांव निवासी राजेश की पत्नी प्रीति (23) ने सोमवार सुबह आईआईएम रोड स्थित ‘कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल’ की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

प्रीति पिछले कुछ दिनों से बीमार थी, जिस कारण वह मुरमुरी टोला, ठाकुरगंज स्थित अपने पिता बलराम के घर रह रही थी। वहीं, प्रीति के पति राजेश का स्वास्थ्य भी खराब है। बीते तीन दिनों से पति-पत्नी अस्पताल में आमने-सामने के कमरे में भर्ती थे।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे राजेश अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेने नीचे गया था और उसकी बड़ी बहन सुशीला व छोटी बहन प्रियंका अस्पताल के बाहर चाय लेने गई थी। उसी दौरान प्रीति ने अस्पताल की तीसरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी।

अस्पताल की छत से गिरते ही प्रीति की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। इसी बीच परिजनों ने घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि प्रीति का एक साल का बेटा आयुष है, जो इस समय गांव में है।

इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष सिंह ने बताया कि प्रीति की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस अस्पताल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 11 अप्रैल, 2014 को प्रिया सिंह (22) ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली थी। छात्रा को खुदकुशी के लिए मजबूर किया गया था।

इस मामले में जांच के आधार पर पुलिस ने डेंटल कॉलेज के छात्र मंसूर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मंसूर ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में समर्पण किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493