मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन के ट्विटर पर 90 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं और उन्होंने इसके लिए अपने प्रशंकों को शुक्रिया अदा किया।
सोमवार को ट्वीट कर अभिषेक ने अपने प्रशंसकों द्वारा दिए गए प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार जताया।
अमिताभ ने ट्वीट किया, “90 लाख फॉलोअर्स। आपके प्यार, समर्थन और मुझे उदार बनाए रखने के लिए शुक्रिया। सदस्यों को ढेर सारा प्यार।”
मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री व राजनेता जया बच्चन के बेटे अभिषेक ने 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में करीना कपूर के साथ अपने बॉलावुड करियर की शुरुआत की थी।
अभिषेक ने 2007 में पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री एश्वर्य राय बच्चन के साथ शादी की। उनकी पांच वर्ष की बेटी आराध्या है।
अभिनेता को अब ‘हाउसफुल 3’ और ‘हेराफेरी 3’ से उम्मीदें हैं।
dharmpath.com dharmpath