विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “हम पीड़ितों व उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
लु ने यह भी कहा कि घटना में चीन के किसी नागरिक की मौत नहीं हुई है।
भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, भारत के दक्षिणी राज्य केरल में प्रसिद्ध पुत्तिंगल मंदिर में रविवार तड़के आतिशबाजी के दौरान आग लगने से कम से कम 110 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath