बिहार में तेज धूप

पटना, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप रही, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। गया में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ के. सेन ने बताया, “अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में ‘हीटवेब’ रहेगा। शनिवार से बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।”

केन्द्र के मुताबिक, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री तथा पूर्णिया में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, पूर्णिया में 40.6 डिग्री तथा गया में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493