पावरलूम शहर भिवंडी की इमारत में आग, कई लोग फंसे

ठाणे, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। ठाणे जिले के पावरलूम शहर भिवंडी में मंगलवार सुबह चार मंजिला इमारत में भयंकर रूप से आग लग गई। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

ठाणे पुलिस के अनुसार, चार मंजिला इमारत में कई लोगों के फंसे होने की संभावना है और उन्हें आग के और प्रचंड रूप लेने से पहले सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

शहर के अग्निशमन विभाग ने घटनास्थल पर दमकल की छह गाड़ियां, एंबुलेंस, पानी के चार टैंकर भेजे हैं। इमारत भिवंडी शहर के काजीपुरा इलाके में है, जिसमें सुबह करीब सात बजे आग लग गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493