पेरू : राष्ट्रपति चुनाव में फुजिमोरी को बढ़त

देश में आम चुनाव 10 अप्रैल को हुए थे।

नेशनल ऑफिस ऑफ इलेक्टॉरल प्रोसेसेज के मुताबिक, सोमवार को जारी नतीजों में फुजिमोरी को 39.55 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। इस तरह फुजिमोरी ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में 17 अंकों की बढ़त बना ली है।

कंजरवेटिव पेरूवियन्स फॉर चेंज पार्टी के प्रेडो कुजयेन्सकी ने 22.11 प्रतिशत वोट प्राप्त किए हैं।

ब्रॉड फ्रंट से उम्मीदवार वेरोनिका मेंडोजा 18.27 प्रतिशत मत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अन्य सात उम्मीदवारों को बाकी के वोट मिले हैं।

पेरू के चुनाव नियमों के मुताबिक, किसी भी उम्मीदवार को पहले दौर की मतगणना में जीत के लिए 50 प्रतिशत से अधिक वोट चाहिए। ऐसा नहीं होने पर दो अग्रणी उम्मीदवारों के बीच में कांटे की टक्कर होगी।

पेरू में आम चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में करीब 2.3 करोड़ मतदाताओं ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, 130 कांग्रेस सदस्यों तथा एंडियन पार्लियामेंट के पांच प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान हुए थे। इसके लिए 5,312 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493