जर्मनी के तीसरे सबसे बड़े समाचार पत्र एवं पत्रिका प्रकाशक फंके मेडिंग्रपे ने देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा संसद में दिए गए जवाब का हवाला देते हुए सोमवार को बताया कि 8,006 लापता शरणार्थियों में से 2,171 का पता चल गया है यानी, 2015 में कुल 5,835 नाबालिग शरणार्थी अब भी लापता हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, लापता नाबालिग अफगानिस्तान, सीरिया, एरिट्रिया, मोरक्को और अल्जीरिया से हैं। प्रत्येक 10 लापता नाबालिगों में से एक बच्चा है। जर्मनी में 14 साल से कम उम्र के किसी भी शख्स को बच्चा माना जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने उनके लापता होने का कोई कारण नहीं बताया है।
dharmpath.com dharmpath