झारखंड में मुठभेड़ के बाद 3 नक्सलवादी गिरफ्तार

रांची, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नक्सलवादियों के बीच सोमवार रात खूंटी जिले के काटिंगकेल गांव के करीब मुठभेड़ हुई।

तीन घंटे से ज्यादा देर तक चली इस मुठभेड़ के बाद पुलिस तीन नक्सलवादियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। उनके पास से एक राइफल, कुछ जिंदा कारतूस और अहम दस्तावेज मिले हैं।

राज्य के 24 जिलों में से 18 जिलों में नक्सलवादी सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493