बिहार : सर्विस राइफल से चली गोली, सिपाही की मौत

पटना, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थानाक्षेत्र की नासरीगंज पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही की अपनी ही सर्विस राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई।

दानापुर के थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि नासरीगंज पुलिस चौकी पर तैनात वाहिद अली की मंगलवार को अपनी सर्विस राइफल से चली गोली के लगने से मौत हो गई। वाहिद बक्सर के रहने वाले थे और दो दिन पहले ही दानापुर की नासरीगंज पुलिस चौकी में तैनाती मिली थी।

उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद पुलिस चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहिद को दानापुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राइफल जब्त कर ली है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493