लास वेगास सिटी का रुख कर सकते हैं गिल्बटरे सिल्वा

रियो डी जेनेरियो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व कप जीतने वाली ब्राजीली टीम के सदस्य रहे गिल्बटरे सिल्वा लास वेगास सिटी के लिए मियामी युनाइटेड के खिलाफ अगले महीने एक दोस्ताना मैच खेलेंगे।

इसे सिल्वा के लास वेगास जाने की अटकलों के रूप में देखा जा रहा है।

सिल्वा (39) ने एटलेटिको मिनेरियो के साथ एक साल का करार समाप्त होने के बाद से प्रतिस्पर्धी तौर पर खेले नहीं हैं।

इस मैच में ब्राजील के एक अन्य पूर्व स्टार रोनाल्डीन्हो भी खेलेंगे। क्लब ने इसकी पुष्टि कर दी है।

मियामी टीम में एक अन्य ब्राजीली एड्रियोना भी होंगे। स्ट्राइकर एड्रियानो ने जनवरी में फ्लोरिडा स्थित कलब के साथ करार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493