सिंगापुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के एसएसपी चौरसिया को मंगलवार को मार्च महीने के लिए सबसे अच्छा हिल्टन एशियन गोल्फ खिलाड़ी चना गया।
चौरसिया को हीरो इंडिया ओपन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह सम्मान हासिल हुआ।
चौरसिया ने बीते महीने इंडिया ओपन के रूप में एशियन टूर का अपना तीसरा खिताब जीता था। इस क्रम में चौरसिया ने 2015 हिल्टन एशियन टूर गोल्फर ऑफ द इअर अनिर्बन लाहिड़ी और दक्षिण कोरिया के उदीयमान स्टार जे. वांग को हराया था।
चौरसिया ने हिल्टन एशियन टूर गोल्फर ऑफ द मंथ सम्मान को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि वह कठिन मेहनत के साथ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने का प्रयास करेंगे।
dharmpath.com dharmpath