बिश्केक, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति अल्माजबेक अतमबायेव ने प्रधानमंत्री तमिर सरियेव और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति द्वारा देर सोमवार हस्ताक्षरित हुक्मनामे के मुताबिक, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य नई सरकार के गठन तक अपना दायित्व निभाते रहेंगे।
मई 2015 से प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हुए सरियेव ने एक सड़क निर्माण परियोजना घोटाले के मामले को लेकर सोमवार को इस्तीफा दे दिया था।
इसी महीने पहले सड़क निर्माण परियोजना से जुड़े घोटाले का खुलासा हुआ था। सरकार पर सड़क निर्माण का टेंडर देने में धांधली करने का आरोप लगाया गया था।
dharmpath.com dharmpath