आस्ट्रेलिया के मैक्इवोय ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

केनबरा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के कैमरन मैक्इवोय ने 100 मीटर तैराकी प्रतियोगिता में तीसरा सबसे तेज समय निकालकर इतिहास कायम करते हुए इसी साल होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार को एडिलेड में हुए आस्ट्रेलियन तैराकी ओलम्पिक क्वालीफायर में मैक्इवोय ने 100 मीटर की दूरी को 47.04 सेकेंड में तय कर नया रिकार्ड कायम किया। यह 2008-2009 के बाद सुपर सूट के अलावा 100 मीटर में सबसे तेज रिकार्ड है।

2008 ओलम्पिक और 2009 की विश्व चैम्पियनशिप के बाद सुपर सूट को जनवरी 2010 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इनमें ऐसे तत्व मौजूद थे जिनसे यह हल्के होते थे और इसी कारण प्रदर्शन में सुधार की संभावना रहती थी।

मैक्इवोय से 17 सेकेंड पीछे केल चाल्मर रहे जिन्होंने टीम के लिए क्वालीफाई कर लिया है। तीसरे स्थान पर रहने वाले जेम्स रोबर्टस ने भी रियो के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

चौथे स्थान पर रहने वाले जेम्स मैग्नुसेन ने भी आस्ट्रेलिया की 400 मीटर की टीम के लिए क्वालीफाई कर लिया है लेकिन वह 100 मीटर स्पर्धा में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

जीत के बाद मैक्इवोय ने कहा कि सिजर सिइलो फिल्हो का 46.91 सेकेंड का विश्व रिकार्ड पहुंच में था।

उन्होंने कहा, “यह किसी और रेस से अलग नहीं थी। अगर मुझे पता होता कि मैं इतने करीब हूं तो मैं हो सकता है और ज्यादा कोशिश करता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493