बिग बी ने जो कहा, उससे गदगद हूं : रणवीर

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह यहां एक कार्यक्रम में मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा अपनी प्रशंसा सुन कर गदगद हैं।

रणवीर ने यहां सोमवार शाम हेल्लो कार्यक्रम में ‘सुपरस्टार ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता, वहीं उन्होंने कहा कि अमिताभ ने जो भी मंच पर मेरे बारे में कहा है, मैं उससे गदगद हो उठा हूं।

रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे हीरो! अमिताभ बच्चन ने मंच पर जो कुछ भी कहा है, उससे मैं गदगद हूं और यह क्षण मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।”

वहीं 73 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने ‘बाजीराव राव’ के अभिनेता के लिए जो कुछ भी कहा है, उनके हर शब्द का कोई न कोई अर्थ है।

बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे प्रत्येक शब्द का मतलब है और मैं लगातार हमेशा उनके लिए प्रार्थना करूंगा, यह भी सच है। आपको प्यार।”

रणवीर वर्तमान में आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके साथ अभिनेत्री वाणी कपूर भी हैं।

बिग बी वर्तमान में अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ शूजित सरकार की फिल्म ‘पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

‘पीकू’ के अभिनेता सुजॉय घोष द्वारा निर्मित फिल्म ‘टीई3एन’ पर भी काम कर रहे हैं। इसमें विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493