समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने सीरिया की यात्रा पर दमिश्क पहुंचे रूस के सांसद सर्गेई गावरिलोव के हवाले से कहा है, “सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद जेनेवा चर्चा के ढांचे के दायरे में सीरिया संकट के शांतिपूर्ण समाधान का सकारात्मक ढंग से आकलन कर रहे हैं।”
सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल मुअल्लम ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार सीरिया पर जेनेवा शांति वार्ता आगामी दौर में शामिल होने के लिए तैयार है।
सरकार बिना पूर्व शर्तो के शांति वार्ताओं में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बिना किसी हस्तक्षेप के सीरिया के भविष्य के लिए उसके अधिकारों पर भी जोर दिया।
सीरिया शांति वार्ता का दौर 14 मार्च से शुरू हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath