केकियांग ने केरल मंदिर हादसे पर शोक जताया

बीजिंग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने केरल के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे पर शोक जताया है। इस घटना में 110 लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ली ने कहा, “मैं चीन सरकार और अपनी ओर से इस हादसे में मारे गए लोगों, उनके परिवार वालों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्ता करता हूं।”

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपनी समकक्ष सुषमा स्वराज को भेजे संदेश में कहा कि वह भी इस त्रासदी पर अचंभित हैं।

गौरतलब है कि रविवार को कोल्लम जिले में इस हादसे में 350 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे।

वांग ने कहा, “मैं इस घटना पर संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493