..जब प्रभाष से मिलीं मदिराक्षी

हैदराबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘सिया के राम’ में सीता की भूमिका में नजर आ रहीं अभिनेत्री मदिराक्षी को अपनी शूटिंग के दौरान ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ के अभिनेता प्रभाष से मिलने का अवसर मिला।

वर्तमान में यहां रामोजी फिल्म सिटी में ‘सिया के राम’ में वनवास प्रसंग की शूटिंग चल रही है और संयोग से प्रभाष भी अपनी फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग कर रहे हैं।

एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाहुबली : द कॉनक्ल्यूजन’ की शूटिंग भी रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है।

मदिराक्षी ने अपने बयान में कहा, “धारावाहिक के सभी कलाकारों को कई बार प्रभाष से मिलने का मौका मिला। जब मुझे पता चला कि मैरी वैनिटी की अगली वाली वैनिटी उनकी है, तो मैं उनसे मिलने चली गई।”

उन्होंने बताया, “सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि वह ‘सिया के राम’ धारावाहिक और मेरे किरदार के बारे में जानते थे। कुछ मिनटों की मुलाकात में मुझे उनसे बात करके काफी अच्छा लगा।”

मदिराक्षी ने बताया, “जब मेरे साथ फोटो खिंचाने की इच्छा से आए कुछ प्रशंसकों ने उनके साथ भी फोटो खिंचवाने की इच्छा जाहिर की, तो उन्होंने खुशी-खुशी हामी भर दी।”

टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘सिया के राम’ को सीता के नजरिए से दिखाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493