पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह आसमान साफ है और धूप निकली है, पर तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के मौसम में बदलाव के आसार जताते हुए कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार की तुलना में करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावा पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री तथा गया का 25़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 39.2 डिग्री और गया का 40़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath