भोपाल, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह से ही धूप चुभन पैदा कर रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सागर संभाग के अतिरिक्त सतना, रीवा, खरगोन आदि जिलों में लू चल सकती है।
राज्य की राजधानी भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, इंदौर का 20.6 डिग्री, ग्वालियर का 22.5 डिग्री और जबलपुर का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री, इंदौर का 37.2 डिग्री, ग्वालियर का 37.6 डिग्री और जबलपुर का 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath