कोलकाता, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
मुंबई को अपने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, कोलकाता ने अपने पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को मात दी थी।
मुंबई की कोशिश अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी। कोलकाता की टीम भी चाहेगी कि वह अपना विजय क्रम जारी रखे।
मुंबई के लेंडल सिमंस चोट के चलते टीम से बाहर हैं। उनकी जगह पार्थिव पटेल को टीम में जगह मिली है। टिम साउदी को भी टीम में जगह मिली है।
कोलकाती की टीम में एक बदलाव किया गया है। उमेश यादव की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
टीम :
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, कोलिन मुनरो, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, जॉन हेस्टिंग्स, कुलदीप यादव, ब्रेड हॉग।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, हार्दिक पंड्या, जोस बटलर, अंबाती रायडू, केरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जगदीश सुचिथ, टिम साउदी, मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह।
dharmpath.com dharmpath