नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को देश के संविधान निर्माता बी.आर. अंबेडकर को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
राहुल ने एक ट्वीट में कहा, “बाबासाहब अंबेडकर को मेरी श्रद्धांजलि। उनका जीवन तथा संदेश हमें प्रतिदिन सभी के लिए न्याय की दिशा में प्रयास करने को प्रेरित करता है। जय भीम।”
अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के महू शहर में हुआ था। उनका निधन छह दिसंबर, 1956 को हो गया।
dharmpath.com dharmpath