सबसे पहले ओबामा देखेंगे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स 6’!

लॉस एंजेलिस, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल एचबीओ की मशहूर टीवी श्रृंखला ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के प्रशंसकों से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इसके छठे संस्करण को देखने का मजा उठाएंगे।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम संचालकों डेविड बेनोफ और डी.बी. वेस ने पुष्टि की है कि ओबामा टीवी श्रृंखला के आगामी संस्करण की प्रतियां पहले ही लेना चाहते थे।

श्रृंखला के प्रीमियर के मौके पर वेस ने कहा, “हम दोनों के लिए यह जानना एक अद्भुत खुशी का लम्हा था कि राष्ट्रपति एपिसोड्स की प्रतियां पहले ही लेना चाहते हैं।”

वेस ने कहा कि ‘वह एक आश्चर्यजनक लम्हा था।’

यह पूछे जाने पर कि क्या ओबामा की इच्छा पूरी कर दी गई है, वेस ने कहा, “हां, जब कमांडर-इन-चीफ कहते हैं, ‘मैं एपिसोड्स पहले ही देखना चाहता हूं’, तो आप क्या करेंगे।”

भारत में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के छठे संस्करण का प्रीमियर ‘स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी’ पर 26 अप्रैल को जारी होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493