चैम्पियंस लीग से बाहर हुआ बार्सिलोना, एटलेटिको सेमीफाइनल में

मेड्रिड, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड ने तीन साल में दूसरी बार चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में कदम रखा है।

इस वर्ष एटलेटिको ने बार्सिलोना को क्वार्टर फाइनल में हुए मुकाबले में 2-0 से हराकर 3-2 से बढ़त बनाई है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, फ्रांस के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एंटोनी ग्रिएजमन ने दो गोल दागते हुए एटलेटिको को यह जीत दिलाई।

कैम्प नाउ स्टेडियम में हुए पिछले मुकाबले में एटलेटिको ने बार्सिलोना को 2-1 से मात दी थी।

इसके साथ ही रियल मेड्रिड, मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को हुए मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

बायर्न म्यूनिख ने भी बुधवार को बेनफिका पर 3-2 से बढ़त बनाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493