ओबामा ने आईएस के खिलाफ जंग जारी रखने की शपथ ली

वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शपथ ली है कि वह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के मुख्यालय में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक के बाद ओबामा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 66 राष्ट्रीय सदस्य गठबंधन अब सक्रिय और आक्रामक हैं।

ओबामा ने कहा, “आज के समय में सीरिया और इराक की भूमि पर आईएस काफी सक्रिय और आक्रामक हो गया है। हम में गति है और हम इस गति को बनाए रखना चाहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि भले ही सीरिया और इराक के कई इलाकों में आईएस आगे बढ़ने में सफल रहा हो, लेकिन पिछले कुछ समय से वह बड़े स्तर पर अपने आक्रामक अभियानों में सफलता हासिल नहीं कर पाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेंटागन ने कहा कि आईएस के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाला सैन्य अभियान दूसरे चरण में पहुंच गया है।

अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य अभियान के प्रवक्ता कर्नल स्टीव वारेन ने कहा कि पहले चरण में आईएस के अभियानों को कामयाब होने से रोकना लक्ष्य तय किया गया था।

सीआईए मुख्यालय में अपनी बात रखते हुए ओबामा ने इस बात पर जोर डाला कि सीरियाई गृहयुद्ध को खत्म कराना महत्वपूर्ण है और आईएस के पूरी तरह से खात्मे का सबसे सही रास्ता यही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493