यूक्रेन की संसद ने प्रधानमंत्री का इस्तीफा स्वीकार किया

कीव, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। यूक्रेन की संसद ने प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेन्युक का इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया और संसद अध्यक्ष वोलोदिमिर ग्रोयसमान को सरकार का नया प्रमुख नियुक्त कर दिया।

संसद की वेबसाइट पर जारी एक बयान के मुताबिक, फैसले के पक्ष में 257 मत पड़े, जबकि न्यूनतम 226 मतों की आवश्यकता थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फरवरी 2014 में सत्ता संभालने वाले यात्सेन्युक ने रविवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। दो महीने पहले उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें वह सफल रहे थे।

सरकारी संस्थानों को सुचारू रूप से चलाने में विफल होने, भ्रष्टाचार पर लगाम न लगा पाने व अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में नाकाम रहने पर मार्च महीने से उनके समर्थन में तेजी से कमी आई।

मध्य यूक्रेन के विन्नित्सा के पूर्व महापौर ग्रोयसमान (38) का चयन संसद की दो प्रमुख पार्टियों, यात्सेन्युक की पीपुल्स फ्रंट पार्टी तथा राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको की सोलिडारिटी पार्टी के बीच सहमति से संभव हो पाया।

यूक्रेन के संविधान में यह प्रावधान है कि प्रधानमंत्री के बदलने के साथ ही समस्त मंत्रिमंडल बदल जाता है।

इस सप्ताह के अंत तक सांसद नई सरकार के स्वरूप पर फैसला करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493