एयरटेल पूरे पंजाब में प्लैटिनम 3जी सेवा लांच करेगी

चण्डीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने गुरुवार को पूरे पंजाब में अपनी प्लैटिनम 3जी सेवा लांच करने की घोषणा की।

यह सेवा चण्डीगढ़, मोहाली, पंचकूला, जिराकपुर, खरर, पटियाला, लुधियाना, मोगा, अमृतसर, बठिंडा, जालंधन, फगवारा, कपूरथला, होशियारपुर और डेराबासी में लांच की जाएगी।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, “900 मेगाहट्र्ज बैंड पर उपलब्ध होने वाली प्लैटिनम 3जी सेवा बेहतर इंडोर कवरेज, तेज डाटा रफ्तार और अधिक स्पष्ट ध्वनि के कारण ग्राहकों को विश्वस्तरीय मोबाइल सेवा का अनुभव देगा।”

प्रवक्ता ने कहा कि पूरे पंजाब में एयरटेल के प्लैटिनम 3जी और 4जी एलटीई सेवाओं के कारण ग्राहकों को सबसे बड़ा तेज रफ्तार वाला मोबाइल डाटा नेटवर्क कवरेज मिलेगा।

एयरटेल अभी पंजाब के 50 से अधिक शहरों में 4जी सेवा भी दे रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493