‘बेशरम’ की 39वीं वर्षगांठ, बिग बी को याद आए देवेन वर्मा

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बेशरम’ को रिलीज हुए गुरुवार को 39 साल हो गए। बिग बी (अमिताभ बच्चन) ने इस अवसर पर फिल्म के निर्माता और निर्देशक दिवंगत देवेन वर्मा के साथ बिताए पलों को याद किया।

अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के साथ बिताए खुशनुमा लम्हों को याद करते हुए बिग बी ने गुरुवार को अपने ब्लॉग पर लिखा, “देवेन वर्मा, एक उम्दा सहकर्मी, एक बेहतरीन इंसान और खुशनुमा साथ। उनकी हंसी, दुख या शोक के एक भी लम्हे के बिना जिंदगी जीने का उनका तरीका, वह संक्रामक और बेहद मजेदार था। उनमें एक ऐसा गुण था, जो कम ही देखने को मिलता है।”

पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता ने यह बात भी साझा की कि फिल्म ‘अंगूर’ के महान कलाकार देवेन वर्मा फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी और यश चोपड़ा के भी पसंदीदा थे।

बिग बी ने लिखा, “वह ऋषि दा ( ऋषिकेश मुखर्जी) और यश जी के (यश चोपड़ा) के भी पसंदीदा थे। हमें यह जानकर खुशी है कि वह हमारे साथ थे ..यादों में बसे रहेंगे।”

देवेन ने ‘बेशरम’ के साथ निर्देशन की अपनी पारी की शुरुआत की थी। इसमें शर्मिला टैगोर, अमजद खान और ए.के. हंगल भी थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493