नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इंदिरा गांधी सेंटर फॉर द आर्ट्स (आईजीएनसीए) के बोर्ड को भंग कर दिया और हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को इसका नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह, मशहूर कला विद्वान सरयू दोषी व गीतकार प्रसून जोशी को बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।
बोर्ड में फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीई) के पूर्व महानिदेशक रति विनय झा तथा मशहूर कलाकार वासुदेव कामत भी बोर्ड के सदस्य बनाए गए हैं।
20 सदस्यीय बोर्ड में भरत गुप्ता, डी.पी.सिन्हा, हर्ष नेवतिया, महेश चंद्र, एम.शेषन, निर्मल शर्मा, नितिन देसाई, पद्म सुब्रमण्यन तथा विरज यागनिक भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath