जोधपुर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। 14वीं मारुति सुजुकी डेजर्ट स्टॉर्म रैली का ‘नीला शहर’ जोधपुर में भव्य समापन हुआ। टीम मारुति के सुरेश राणा और उनके नेविगेटर अश्विन नाइक पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान अमनप्रीत अहलूवालिया और उनके नेविगेटर वीरेंद्र कश्यप के नाम रहा, जबकि तीसरे स्थान पर नीजू पाडिया और उनके नेविगेटर नीरव मेहता रहे।

बाइक कैटेगरी में रैली जगत के मशहूर सी. एस. संतोश डेजर्ट स्टॉर्म विजेता रहे। जोधपुर में रैली का शानदार समापन समारोह हुआ।
इस साल रैली में लगभग 106 टीमों में 200 मोटरस्टिों ने हिस्सा लिया। 2100 किलोमीटर की यह रैली 7 दिनों में पूरी हुई। रैली का अंतिम चरण-5 जोधपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एक्स्ट्रीम बाइक कैटेगरी में सी.एस. संतोष ने 11:19:28 घंटों में यह दूरी तय कर पहला स्थान हासिल किया। अरविंद के.पी. 11:28:06 घंटों में यह दूरी तय कर दूसरे स्थान पर आए। तीसरे स्थान पर आए आर. नटराजन ने 12:35:30 घंटों में यह दूरी तय की।
पुरस्कार वितरण समारोह में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक मार्केटिंग एवं सेल्स, आर.एस. कलसी ने कहा, “रैली में मोटरिस्टों का उत्साह देख हम बहुत खुश हैं। इस साल तमाम कठिनाइयों के बावजूद रैली के प्रतिभागियों ने जो लगन और जुनून का परिचय दिया वह देख सभी रोमाचिंत हैं। मैं इस साल डेजर्ट स्टॉर्म रैली में भाग लेने और सच्चे विजेता बन कर उभरे सभी प्रतिभागियों को बधाई देता हूं। डेजर्ट स्टॉर्म इस रैली में भाग लेने वाले और उनके वाहन के बीच सटीक तालमेल की जबरदस्त मिसाल है।”
dharmpath.com dharmpath