गर्भनिरोधक गोलियों की जगह करें नपुंसकता एप का प्रयोग!

लंदन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। एक नपुंसकता एप उन दिनों के बारे में बता सकता है जिस दिन किसी महिला के गर्भवती होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है और जल्द ही यह गर्भनिरोधक गोलियों की जरूरत खत्म कर देगा। एक नए अध्ययन से यह जानकारी मिली है।

एसबीएसडॉटकॉमडॉयएयू समाचर वेबसाइट ने बताया कि ‘नेचुरल साइकल्स’ नाम का यह एप महिला के शरीर का हर सुबह लिए गए तापमान के अलगोरिथम के आधार पर बता सकता है कि वह किन दिनों मां बन सकती है।

यह एप उन उर्वर दिनों के बारे में चेतावनी देते हुए सावधानी बरतने की सलाह देता है ताकि गर्भधारण से बचा जा सके।

इस एप के बनाने वालों में से एक इलीना बर्गुलंड ने बताया, “हाल के सालों में मोबाइल तकनीक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे परिवर्तनकारी चलन बन गया है।”

‘नेचरल साइकल्स’ रसायनों की जगह आंकड़ों के प्रयोग से गर्भधारण को रोकता है जिससे महिलाओं को अपने आपको शिक्षित और सशक्त बनाने में मदद मिलती है और वे गर्भधारण पर नियंत्रण हासिल करती हैं।

उन्होंने बताया, “गर्भ निरोध का भविष्य हार्मोनल गक्र्षनिरोधकों की बजाए अपने शरीर को जानने में है। हम इस रास्ते पर नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हैं और एक ऐसा भविष्य बना रहे हैं जहां हरेक गर्भधारण इच्छानुसार होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493