साओ पाउलो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कोपा लिबेर्टाडोरेस के ग्रुप-1 फुटबाल मुकाबले में साओ पाउलो ने मौजूदा विजेता रिवर प्लेट को 2-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यहां मोरुम्बी स्टेडियम में बुधवार को जोनाथन कालेरी ने 28वें मिनट में पहला गोल और कुछ देर बाद दूसरा गोल दागा।
मुकाबले के 64वें मिनट में नियमों का उल्लंघन करने की वजह से लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद लियोनेल वांगियोनी के बाहर होने से रिवर प्लेट की टीम 11 से 10 खिलाड़ियों की हो गई।
साओ पाउलो अब अपनी इस जीत से ग्रुप-1 में रिवर प्लेट के बराबर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लेकिन, गोल अंतर में वह रिवर प्लेट से पीछे है।
कोपा लिबेर्टाडोरेस में हुए अन्य मुकाबलों में बोका जूनियर्स ने रेसिंग क्लब को 1-0 से हराया। दूसरी ओर कोब्रेसल ने केरो पोर्टेनो को 2-0 से मात दी। ग्रेमियो ने एलडीयू क्विटो को 3-2 से पछाड़ा।
dharmpath.com dharmpath