उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल लांच की नाकाम कोशिश की : द. कोरिया

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के एक अधिकारी ने फोन पर एजेंसी को बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी क्षेत्र में कुछ चीजों का परीक्षण करने का प्रयास किया और उसका यह प्रयास असफल माना जा रहा है।

अधिकारी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया कि ऐसी कितनी चीजों का परीक्षण किया गया और उनकी रेंज व किस्म क्या है। उन्होंने कहा कि बाकी जानकारी विश्लेषण करने के बाद दी जाएगी।

यह अज्ञात चीज मोबाइल मुसुदन मिसाइल बताई जा रही हैं, जो गुवाम और अलास्का जैसे अमेरिका के अनिगमित राज्य क्षेत्र के हिस्सों में हमले करने में सक्षम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493