यूएन के वरिष्ठ अधिकारियों की अपहृत नाइजीरियाई बच्चियों को लौटाने की मांग

ये बयान अपहरण की घटना की दूसरी बसरी से एक दिन पहले जारी किए गए हैं। नाइजीरियाई लड़कियों का पूर्वोत्तरी शहर चिबूक से अपहरण किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने यहां एक दैनिक समाचार ब्रीफिंग में कहा, “यूएनएफपीए पूर्वोत्तरी नाइजीरिया में लैंगिक हिंसा से पीड़ित 27,000 से ज्यादा पीड़ितों व उनके परिजनों को कैद के आघात से उभारने के लिए चिकित्सीय व मनोवैज्ञानिक-सामाजिक मदद उपलब्ध कराता आ रहा है।”

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) भी अपहरण के दौरान यौन हिंसा झेलने वालों पर लगे कलंक को मिटाने और उनके लिए एक महफूज माहौल तैयार के लिए नाइजीरिया, चाड़, कैमरून और नाइजर में समुदायों व परिवारों के साथ मिल काम कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493