मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी अपने दोस्तों के साथ आशीर्वाद लेने के लिए मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर पहुंची।
श्रीदेवी तमिल नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को मंदिर गईं। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर मंदिर की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “मीनाक्षी मंदिर जाकर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। तमिल नववर्ष पर मदुरै में दिव्य अनुभव।”
वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
तस्वीर के साथ उन्होंने शीर्षक में लिखा, “मदुरै में मीनाक्षी मंदिर में दोस्तों के साथ हूं। तमिल नववर्ष पर शानदार यात्रा और दर्शन का अवसर मिला।”
dharmpath.com dharmpath