आरपीएफ के अनुसार, आंध्र एक्सप्रेस डाउन 12723 के जनरल कोच में यात्रा कर रहे 30 वर्षीय अय्यूब (पिता यादुल पाशा) हैदराबाद से ग्वालियर जा रहा था। ट्रेन मध्यरात्रि में ललितपुर स्टेशन से गुजरती हुई जैसे ही दैलवारा के आगे पहुंची, दरवाजे पर खड़ा युवक गाड़ी से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक हिम्मत करके निकटवर्ती रेलवे स्टेशन दैलवारा पहुंचा। उसने अपनी आपबीती स्टेशन अधीक्षक को सुनाई। स्टेशन अधीक्षक ने मेमो प्रपत्र भरकर उसे ललितपुर रवाना कर दिया। ललितपुर पहुंचने पर वहां के स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ को बुलाकर घायल युवक को जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया।
घायल युवक अय्यूब मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर स्थित रामजानकी वाटिका में कार्यरत अपने पिता से मिलने जा रहा था। युवक के पास से जनरल कोच का टिकट संख्या डी- 63322217 दिनांक 13 अप्रैल, 2016 बरामद बताया गया है।
युवक कर्नाटक के मंगली तहसील के विदर थाना क्षेत्र के मंडई खेड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath