झांसी रेलवे स्टेशन से 3 बदमाश दबोचे

जीआरपी प्रभारी रवि मिश्र के निर्देश पर जीआरपी के सिपाही स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हे प्लेटफार्म दो पर तीन संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस को आती देख तीनों वहां से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन तीनों को गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों के पास से एक-एक चाकू बरामद किया है। युवकों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अवधेश और बसंत दोनों मध्यप्रदेश के दतिया जिले के बसई के निवासी हैं। तीसरा युवक मोहन नंदनपुरा का निवासी है।

पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493