हिमाचल सरकार 2 वर्षो में 25000 नौकरियां देगी : मुख्यमंत्री

बिलासपुर(हिमाचल प्रदेश), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी सरकार के शेष बचे कार्यकाल में 25,000 नौकरियां देंगे।

राज्य में 2017 में विधानसभा चुनाव होंगे।

बिलासपुर में हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में वीरभद्र ने कहा कि विगत तीन वर्षो में सरकार ने राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में 60,000 से अधिक नौकरियां दी है।

इनमें 27,000 नौकरियां सिर्फ सरकारी क्षेत्र में दी गईं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस, होम गार्ड, राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) और राष्टीय सेवा योजना(एनएसएस) की टुकड़ियों की सलामी ली।

इस अवसर पर वीरभद्र ने बिलासपुर जिले में स्वरघाट और झंडुटा में अनुमंडल कार्यालय खोलने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य में पेयजल संकट दूर करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सौ हैंडपम्प लगाए जाएंगे।

महिला मंडलों या महिला समूहों के सहयोग से मंडी जिले के 10 प्रखंडों में स्वच्छ भारत अभियान शुरू करने के लिए उपायुक्त संदीप कदम को सिविल सेवा पुरस्कार दिया।

इस मौके पर साहित्य के लिए नलिनी बिभा, पर्यावरण संरक्षण के लिए तोग चंद ठाकुर और एथलीटिक के लिए जीत राम को ‘प्रेरणा स्त्रोत सम्मान’ दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493