बिहार में उमस भरी गर्मी, तापमान बढ़ने के आसार

पटना, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा तथा तेज धूप निकली हुई है।

लोगों को सुबह-शाम उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

केंद्र के अनुसार, सोमवार के बाद राज्य के कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पूर्णिया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री तथा गया का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 36 डिग्री और गया का 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493