विलियम, केट के स्वागत को तैयार ताजमहल

आगरा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और केट मिडलटेन शनिवार को ताजमहल पहुंचेंगे।

यहां जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों होटल अमर विलास में दिन का भोजन और रात्रिभोज करेंगे। वह करीब शाम चार बजे ताजमहल पहुंचेंगे और शनिवार शाम एक विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केट और विलियम के स्वागत के लिए शामिल नहीं होंगे, जिसके बारे में पूर्व में कुछ खबरों में कहा गया था।

नगर निगम के कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को ताज गंज के पूरे इलाके की सफाई करते देखा गया।

विलियम और केट के आगमन को देखते हुए सुरक्षा तथा यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

करीब 24 वर्ष पहले विलियम की मां प्रिंसेस डायना भी ताजमहल देखने पहुंची थीं।

विश्व की खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों में से एक ताजमहल का निर्माण 1631 में शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में करवाया था।

ताजमहल दौरे के साथ ही विलियम और केट का सात दिवसीय भारत व भूटान दौरा समाप्त हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493