बिहार में ट्रक पलटने से 3 की मौत

भागलपुर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को गिट्टी (पत्थर के टुकडे) से लदे एक ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई।

भागलपुर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को गिट्टी (पत्थर के टुकडे) से लदे एक ट्रक के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र के चकरामी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर झारखंड के साहेबगंज से गिट्टी भरकर मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा ट्रक एक गड्ढ़े में फंसकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

भवानीपुर थाना के प्रभारी सुदीन राम ने बताया कि मृतकों की पहचान चकरामी गांव निवासी शंभू शर्मा, अजय मंडल और मंटू राय के रूप में की गई है। घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग सड़कजाम से हट गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493