फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो करेंगे रूस, कतर का दौरा

ज्यूरिख, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो अगले सप्ताह 19 से 22 अप्रैल के बीच रूस और कतर के दौरे पर जाएंगे।

रूस में 2018 फुटबाल विश्व कप और कतर में 2022 विश्व कप का आयोजन होगा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, फीफा ने शुक्रवार को घोषणा की कि नए अध्यक्ष मंगलवार को रूस की राजधानी के लिए अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे।

रूस की राजधानी में अपने दो दिवसीय दौरे को दौरान इन्फेंटिनो लुझनिकी स्टेडियम का दौरा करेंगे और रूस 2018 फुटबाल विश्व कप की आयोजन समिति के अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे।

मॉस्कों में रहने के दौरान इन्फेंटिनो बुधवार को रूस फुटबाल संघ के बोर्ड के साथ एक विशेष बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के दौरान चैम्पियनशिप की तैयारियों के बारे में चर्चा होगी।

इस बैठक के बाद फीफा अध्यक्ष दोहा के लिए रवाना होंगे, जहां वह कतर सरकार के अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493