मिस्र के भोज महोत्सव में चखें भोजन और यादों का स्वाद

‘काहिरा बाइट्स’ नाम का यह महोत्सव 15 अप्रैल को शुरू हुआ, जो 16 अप्रैल तक चलेगा। दो दिनों तक चलने वाले इस भोज महोत्सव में हजारों लोग काहिरा स्थित प्रसिद्ध मेरीलैंड पार्क में जुटे, जहां 100 से अधिक रेस्तरां और भोजन से संबंधित कंपनियों ने अपने स्टोर लगाए हैं।

इस महोत्सव की शुरुआत साल 2014 में हुई, जिसके बाद हर साल इसे मनाया जा रहा है। यहां मनोरंजक वातावरण में पर्यटकों को स्थानीय, क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्वाद चखने का मौका मिलता है।

महोत्सव के आयोजकों में से एक मारवा सालेह ने इसकी थीम के बारे में बताया। उन्होंन कहा, “इस साल के महोत्सव का थीम 1980 और 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है।”

इस महोत्सव में अधिकांश स्थानीय लोग अपनी पुरानी यादों को संजोने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया, “हमने इस महोत्सव को पुरानी यादों से जोड़ने के लिए मेरीलैंड पार्क को चुना, क्योंकि यह स्थान काहिरा के लगभग प्रत्येक निवासी के बचपन से जुड़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493